फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tushar death in roorkee blast.

'तुषार भी रख लेता छुट्टी तो बच जाती जान'

Sun, 07 Dec 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 07 Dec 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
tushar death in roorkee blast.

‘काश, तुषार भी अपने तीन भाइयों के साथ ही स्कूल से छुट्टी कर लेता तो उसकी जान बच जाती।’ तुषार की मां, ताई और अन्य परिजन रो-रोकर यही बात दोहरा रहे हैं।

विज्ञापन


कृष्णा नगर की गली नंबर तीन निवासी सतीश कुमार धीमान और उनके बड़े भाई आदेश धीमान साथ रहते हैं। सतीश के दो बेटे विशाल धीमान (14 वर्ष) एवं तुषार धीमान (12 वर्ष) हैं। आदेश के तीन बेटे सौरभ, शेखर और गौरव हैं। सौरभ धनौरी स्थित एक कालेज से बीएससी कर रहा है।
विज्ञापन


तुषार, विशाल, शेखर और गौरव चारों राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। चारों भाई रोजाना साथ ही स्कूल जाते हैं। तुषार की ताई रेखा धीमान के मुताबिक शनिवार को विशाल, शेखर और गौरव ने बताया स्कूल के पास कार्यक्रम है। इस कारण ज्यादा पढ़ाई नहीं होगी। इसलिए तीनों ने स्कूल की छुट्टी रख ली, लेकिन तुषार ने कहा वह छुट्टी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उससे भी कहा गया था कि छुट्टी रख ले। तुषार की मां किरण देवी, ताई रेखा और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस यही बात कह रहे हैं कि काश, तुषार भी आज स्कूल की छुट्टी रख लेता तो उसकी जान बच जाती।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पेश की मिसाल

tushar death in roorkee blast.

ज्वालापुर के मुस्लिमों ने शनिवार को सौहार्द की मिसाल पेश की। ज्वालापुर में ‘काला दिवस’ मनाया जाना था। लोग जमा हो गए थे। जैसे ही रुड़की में धमाके में बच्चे की मौत की सूचना आई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उसके बाद बच्चे की आत्म की शांति और देश में अमन-चैन के लिए दुआ की।

आयोजन के संचालक सुहैल कुरैशी ने लोगों को रुड़की में बच्चे की मौत की जानकारी दी। जिसके बाद सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सुहैल कुरैशी ने कहा कि रुड़की में बच्चे की मौत मानवता के मुंह पर तमाचा है। किसी हिंदु-मुस्लिम का नहीं बल्कि इंसानियत का खून हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ऐसी घटनाओं का विरोध करता है। समीर अंसारी और अथर अंसारी ने कहा कि बच्चे की जान लेने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed