फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Turkey Earthquake: Vijay dead body reached Uttarakhand from Turkey Funeral in Kotdwar

Turkey Earthquake: तुर्किये से उत्तराखंड पहुंचा विजय का शव, परिजनों में कोहराम, मुक्तिधाम में हुई अंत्येष्टि

Mon, 13 Feb 2023 07:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Feb 2023 07:29 PM IST
सार

विजय 22 जनवरी को कंपनी के काम से तुर्किये गए थे। वह तुर्किये के ‘होटल अवसर’ में ठहरे हुए थे लेकिन छह फरवरी की सुबह 4:00 बजे आए भूकंप में उसका होटल भी ध्वस्त हो गया था और मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Turkey Earthquake: Vijay dead body reached Uttarakhand from Turkey Funeral in Kotdwar
तुर्किये से उत्तराखंड पहुंचा विजय गौड़ का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुर्किये की भूकंप त्रासदी से मारे गए उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी युवक विजय गौड़ का शव सोमवार को कोटद्वार लाया गया। जैसे ही शव पदमपुर सुखरो स्थित आवास पर पहुंचा तो परिजन फूटफूट कर रो पड़े और अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। युवक के छह वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ और बड़े भाई अरुण गौड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


Uttarakhand: बौखलाया पति साथियों को लेकर ससुराल पहुंचा, पत्नी को बुरी तरह पीटा, हेलमेट मार साले को किया बेहोश
विज्ञापन


मूल रूप से जयहरीखाल ब्लॉक के रहने वाले विजय कुमार गौड़ (36) पुत्र स्व. रमेश चंद्र गौड़ का परिवार वर्तमान में कोटद्वार के पदमपुर सुखरो नेगी चौक पर रहता है। विजय बेंगलूरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करते थे और 22 जनवरी को कंपनी के काम से तुर्किये गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तुर्किये के ‘होटल अवसर’ में ठहरे हुए थे लेकिन छह फरवरी की सुबह 4:00 बजे आए भूकंप में उसका होटल भी ध्वस्त हो गया था और मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई थी। तुर्किये में भारतीय दूतावास की ओर से युवक के शव को दिल्ली भेजा गया।

शव को देख बिलखते रहे परिजन

यहां विदेश मंत्रालय ने मृतक युवक की कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी के कुछ लोग यहां पहुंचे। इसके बाद विजय का शव कंपनी के सदस्यों को सौंप दिया गया। कंपनी की ओर से एंबुलेंस से सोमवार दोपहर बाद 2:00 बजे युवक का शरीर उसके कोटद्वार स्थित पदमपुर सुखरो आवास लाया गया।

युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों को लोगों ने बमुश्किल संभाला। अंतिम दर्शनों के बाद युवक का अंतिम संस्कार गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। जहां पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार कोटद्वार विकास अवस्थी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। युवक के छह वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ और बड़े भाई अरुण गौड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed