फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tungnath dham gate will Close for winters 2018 today

आज शीतकाल के लिए बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट, अब मार्कंडेय मंदिर में रहेंगे भगवान

Mon, 29 Oct 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Mon, 29 Oct 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Tungnath dham gate will Close for winters 2018 today
tungnath

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों द्वारा कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रात: सात बजे से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई। भगवान तुंगनाथ का श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराध्य की मूर्ति को धार्मिक अनुष्ठान और परंपराओं के निर्वहन के साथ चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर मंदिर परिसर में लाया गया। यहां अन्य धार्मिक औपचारिकताएं पूरी की गई। इसके बाद प्रात: 10.15 बजे तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद शीतकाल के छह माह के लिए लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


भगवान तुंगनाथ चल विग्रह उत्सव डोली में मंदिर की परिक्रमा कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव चोपता पहुंचेंगे। 30 अक्तूबर को डोली द्वितीय पड़ाव भनकुन गुफा में रात्रि विश्राम करेगी और 31 अक्तूबर को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी। यहां पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान के साथ आराध्य को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे भोग मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed