फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tubewell motor blew up in Gorakhpur, people longed for water

गोरखपुर में ट्यूबवेल की मोटर फुंकी, लोग पानी के लिए तरसे

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tubewell motor blew up in Gorakhpur, people longed for water
गर्मी बढ़ते ही ट्यूबवेल की मोटर भी जवाब देनी लगी है। आरकेडिया क्षेत्र के गोरखपुर में शनिवार को ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। इससे गोरखपुर, बड़ोवाला सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक भी मोटर को ठीक नहीं किया जा सका था। ऐेसे में आज भी लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गर्मियों में पानी की डिमांड बढ़ने और वाटर लेवल नीचे जाने के कारण ट्यूबवेल ज्यादा चलाने पड़ते हैं। लोड बढ़ने के कारण ट्यूबवेल में या तो तकनीकी खराबी आ जाती है या फिर मोटर फुंक जाती है। शनिवार को गोरखपुर चौक स्थित जल निगम के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। ऐसे में ट्यूबवेल से जुड़े गोखरपुर चौक, बड़ोवाला, बनियावाला, मोहनपुर क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप हो गई। सुबह पानी न आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर बिना पानी के रहे। निजी टैंकर मंगाकर किसी तरह काम चलाया। शिकायत के बाद सिंचाई विभाग की ओर से मोटर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, देर रात तक मोटर को ठीक नहीं किया जा सका था। पेयजल निगम के एई अनंत भदूला का कहना था कि देर रात तक मोटर की मरम्मत कर दी जाएगी। सुबह सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed