फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck hit the bike, man died.

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sat, 27 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
truck hit the bike, man died.

दून के हरिद्वार रोड पर बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की बेकाबू ट्रक ने जान ले ली। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी निवासी दीपक पुंडीर (28) की आईएसबीटी पर साइबर कैफे चलाता था। बृहस्पतिवार रात पुंडीर परिवार केसाथ हरिद्वार बाईपास पर एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। देर रात बड़ा भाई मानवेंद्र परिवार के साथ कार में था, जबकि दीपक पुंडीर पीछे से मोटर साइकिल पर आ रहा था।
विज्ञापन


पीछे से वाहन की टक्कर से बिगड़ा संतुलन
इसी बीच पीछे से किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारी तो उसका संतुलन बिगड़ गया। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने दीपक को कुचल दिया।

घायल को 108 की मदद से दून अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक भाइयों में सबसे छोटा था। आठ दिन पहले उसके बड़े भाई की शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed