{"_id":"59392ee14f1c1b78099c7e50","slug":"truck-hit-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,पौड़ी
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार-पौड़ी रोड पर राजस्व क्षेत्र अगरोड़ा के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोर्स्माटम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने राजस्व थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार बताया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कोटद्वार की ओर से आ रही बाइक अगरोड़ा के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने 108 सेवा की एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह मनवर (45) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी माहताबपुर, नजीवाबाद जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचने परिजनों ने बताया कि गजेंद्र मार्केटिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह कोटद्वार से चंद्रापुरी (रुद्रप्रयाग) के लिए निकला था।
विज्ञापन