फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck fell into the ditch, driver injured

कालसी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक घायल

Thu, 23 Jul 2020 08:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालसी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालसी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Truck fell into the ditch, driver injured
यमुना पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : VIKAS NAGAR

कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रक से बाहर निकाल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जूड्डो से करीब 12 किमी आगे यमुना पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है। इसके बाद कालसी थाना और विकासनगर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला चालक को खाई से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि ट्रक योगेश तोमर (32) पुत्र श्रीपाल तोमर निवासी ग्राम बड़ौदा हिंदवान, पिलखुआ, जिला हापुड़ (यूपी) चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह सामान छोड़ने के लिए मोरी उत्तरकाशी गया हुआ था। वापसी के वक्त यमुना पुल के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया कि घायल के परिजनों और ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed