फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck fell into gorge.

गहरी खाई में गिरा ट्रक, प्रधान पति समेत दो की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजरो/बीरोंखाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजरो/बीरोंखाल Updated Mon, 23 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
truck fell into gorge.
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : AmarUjala

चौबट्टाखाल क्षेत्र के अंतर्गत बीरोंखाल के रसिया महादेव बंदरकोट-थबड़िया-नोलापुर मोटर मार्ग पर सीमेंट और सरिया लेकर जा रहा ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ढौर गांव के प्रधान पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों में दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को ग्राम पंचायत ढौर के प्रधान पति रामलाल (45) पुत्र खुशहालीराम और ट्रक चालक दिवोली गांव निवासी जोगेंद्र सिंह (35) पुत्र गोपाल सिंह नेगी रामनगर से ट्रक में सीमेंट और सरिया लेकर नोलापुर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच सुबह करीब नौ बजे बंदरकोट-नोलापुर मोटर मार्ग पर थबड़िया गांव के पास ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे ट्रक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों से मिलकर चलाया गया रेस्क्यू

truck fell into gorge.
accident - फोटो : graphic

स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र कठैत ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। भाजपा नेता सतपाल महाराज, जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी, मनमोहन रावत, चित्र सिंह रावत, दर्शन सिंह रिगोडा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed