दर्दनाक हादसा: ट्रक खाई में गिरते ही चालक की मौत, रात भर खाई में पड़ा तड़पता रहा क्लीनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी से मुनस्यारी सामान ला रहा एक ट्रक नाचनी के पास डोर और ला गांव के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्लीनर रात भर घटनास्थल पर तड़पता रहा। बुधवार रात हुए हादसे की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह मिली।
बुधवार रात लगभग आठ बजे ट्रक (यूके 04 सीए 8276) दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 80 मीटर खाई में गिरा था। हादसे में देव सिंह ‘देवेंद्र’ (36) पुत्र तेज सिंह निवासी मडलकिया की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर प्रदीप कुमार (28) पुत्र नाथू राम निवासी मगर घायल हो गया।
वह रात भर खाई में पड़ा रहा और आवाज देता रहा, लेकिन सुनसान स्थान होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने ट्रक खाई में गिरा देखा।
स्थानीय निवासी जगत बिर्थवाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर नाचनी थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार, राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को खाई से निकालकर गौचर (थल) अस्पताल भेजा।
साथ ही देव सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। क्लीनर प्रदीप कुमार के अनुसार सड़क धंसने से ट्रक खाई में जा गिरा। राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को दी है। ट्रक मुनस्यारी के पूरन सिंह धामी का था। हादसे की जानकारी मृतक के घर वालों को हो गई है।