{"_id":"5b10be474f1c1b996e8b5cfa","slug":"truck-crushed-worker-in-rudrapur-sidcul","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: सिडकुल की नेस्ले कंपनी में ट्रक बैक करते समय चपेट में आया श्रमिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: सिडकुल की नेस्ले कंपनी में ट्रक बैक करते समय चपेट में आया श्रमिक, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Truck Crushed Worker
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में सिडकुल की नेस्ले कंपनी में ट्रक बैक करते समय एक श्रमिक चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना देर रात करीब एक बजे की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र राठौर ( 23) निवासी नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप ठेका श्रमिक था। गुरुवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसे से भड़के श्रमिकों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। परिजन शव को हॉस्पिटल से ले गए और कंपनी में रखकर धरना प्रदर्शन किया। फैक्ट्री में पुलिस फोर्स मौजूद रही। परिजनों ने प्रबंधन से 20 लाख रुपए की मांग की। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन 5 लाख देने को राजी हुआ। बता दें कि मृतक राजेंद्र मूल रूप से मिलक रामपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन