फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck accident in rishikesh.

ट्रकों की भीषण भिड़ंत, जिंदा जला चालक

Thu, 08 Jan 2015 05:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रायवाला-ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, रायवाला-ऋषिकेश Updated Thu, 08 Jan 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
truck accident in rishikesh.

हरिद्वार राजमार्ग पर देर रात रायवाला ओवरब्रिज के समीप आपस में भिड़े दो ट्रकों में लगी आग में झुलसकर एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक समेत दो लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


मंगलवार को देर रात हुए इस हादसे में आग लगने का कारण एक ट्रक का डीजल टैंक फटना बताया जा रहा है। जिसमें लदे बालों पर लगाने वाले तेल (हेयर ऑयल) ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते दोनों ट्रक धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर दमकल टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिल पाई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुधवार दोपहर तक सुलगते रहे।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात एक ट्रक हल्द्वानी से सामान लेकर देहरादून की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11.30 बजे रायवाला ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में ही फंस गया था चालक

truck accident in rishikesh.

टक्कर इतनी भयानक थी की एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया और चिंगारी पकड़ते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। दून से आ रहे ट्रक में बालों पर लगाने वाला तेल लदा था, जिससे आग और प्रचंड हो गई। राजमार्ग पर दोनों ट्रकों को जलता देख अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

सूचना पर ऋषिकेश फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर पानी की बौछारों से आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई।

बुधवार सुबह रायवाला पुलिस ने मौका मुआयना किया तो एक ट्रक में चालक अरविंद कुमार (29) पुत्र इंद्रलाल निवासी त्रिकोट, धरासू, जनपद उत्तरकाशी का शव बुरी तरह जली हुई स्थिति में मिला।

वह हल्द्वानी से सामान लेकर दून आ रहा था। रायवाला थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दूसरे ट्रक में सवार चालक समेत दो लोग सुरक्षित हैं। बताया कि टक्कर के बाद चालक अरविंद ट्रक में ही फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे से नहीं लिया सबक

truck accident in rishikesh.

रायवाला में दो ट्रकों के भिड़ने से लगी आग बुधवार सुबह 11 बजे शांत हुई। इस दौरान मार्ग पर यातायात व्यवस्था और आसपास के परिवारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस लापरवाह बना रहा।

हाईवे के बीचोबीच दोनों ट्रक धू-धूकर जल रहे थे, इन्हीं के समीप दर्जनों एलपीजी गैस से लदे वाहनों को गुजारा गया। ऐसे में यदि गैस के सिलेंडर आग पकड़ लेते तो हादसा भयावह रूप ले सकता था। ऐसे में राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं।

दमकल विभाग की लापरवाही

हाईवे पर ट्रकों के जलने से हुए अग्निकांड ने दमकल विभाग की लापरवाही भी उजागर की। हादसे के बाद जहां आसपास के परिवारों को बड़ी दुर्घटना का भय सता रहा था। वहीं विभाग की गाड़ियां सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।

इस बीच ट्रकों में आग ने भयानक रूप ले लिया। जिसकी चपेट में आसपास के घरों और दुकानों के आने की आशंका थी। स्थानीय दुकानदार प्रीत कुमार व विनोद राणा ने बताया की ट्रकों की भिड़ंत की सूचना देने के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों में पानी भी पर्याप्त नहीं था।

ऐसे में समय से पहले ही पानी खत्म होने के कारण आग बुझ नहीं पाई और ट्रक सुबह तक सुलगते रहे। कहा कि दमकल विभाग की लापरवाही के चलते आग पर करीब 15 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed