{"_id":"5d4323298ebc3e6ceb431ae0","slug":"truck-accident-in-dehradun-driver-death-dehradun-news-drn3149436124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशारोडी में हादसा, छोटा हाथी और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशारोडी में हादसा, छोटा हाथी और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत
Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में आशारोड़ी पुलिस चौकी और डाट काली मंदिर के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक और छोटे हाथी की भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटे हाथी के चालक की मौत हो गई। चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी रमेश कुमार (31) बृहस्पतिवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे डाट काली मंदिर की तरफ से शहर आ रहे थे। आशारोड़ी चौकी के पास सामने से तेजी से आए ट्रक ने छोटे हाथी में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में छोटा हाथी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल रमेश को उठाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच रमेश के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को बुला लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।