फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   triveni ghat remembers mahatma gandhi

बापू की याद दिलाता है त्रिवेणीघाट

Wed, 16 Oct 2013 03:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Oct 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
triveni ghat remembers mahatma gandhi

वैसे तो ऋषिकेश में स्थित त्रिवेणीघाट को किसी पहचान की जरूरत नहीं है, लेकिन यहां पर बना गांधी स्तंभ इस घाट को देशभर के प्रसिद्घ स्थानों में शुमार करता है।

विज्ञापन


त्रिवेणीघाट पर बने इस स्तंभ के ऊपर स्थापित शिला में महात्मा गांधी के हस्ताक्षर है। जो यहां बापू की उनकी धरोहर के रूप में मौजूद हैं। इसे देखकर बाहरी राज्य और विदेशों से आने वाले लोगों यहां से बापू के जुड़ाव का पता चलता है।
विज्ञापन


गांधी स्तंभ दिलाता है बापू की याद
बापू की याद दिलाता यह गांधी स्तंभ वर्तमान में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के आंदोलनों का केंद्र है। देश की आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वतंत्रता प्राप्ति की मुहिम का संदेश लेकर जून 1929 को नैनीताल और अल्मोड़ा यात्रा पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान ऋषिकेश से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शांति प्रपन्न शर्मा, हरि जीवन ब्रह्मचारी, चेला चैतराम, कुंज बिहारी और जय प्रकाश शर्मा बापू से मिलने कुमाऊं गए और उन्होंने बापू से ऋषिकेश आने का आग्रह किया। बापू से समय नहीं मिलने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बापू के हस्ताक्षर शिलालेख पर ले आए।

ऋषिकेश पहुंचने पर इन सेनानियों ने त्रिवेणीघाट पर गांधी स्तंभ का निर्माण कराकर स्तंभ के ऊपर गांधी के हस्ताक्षर वाली शिला को स्थापित कर दिया। तब से त्रिवेणीघाट पर गांधी स्तंभ में लगा यह ऐतिहासिक शिलापट्ट बापू की याद संजोए हुए है।


उपेक्षित है राष्ट्रीय धरोहर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयप्रकाश शर्मा के पुत्र विनय कुमार मनमीत बताते हैं बापू की राष्ट्रीय धरोहर सरकारी उपेक्षा का शिकार है।

नगर पालिका प्रशासन ने करीब पांच साल पहले सुध लेकर इसका सुंदरीकरण तो कराया, लेकिन इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया।

जिससे गांधी स्तंभ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो रहा है। रंगरोगन नहीं होने से स्तंभ खराब हालत में है। राजनीतिक संगठन दो अक्तूबर को श्रद्धांजली अर्पित कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। मनमीत ने राष्ट्रीय धरोहर के संरक्षण के लिए शहरवासियों से आगे आने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed