{"_id":"5db4b4306c73fd76041b8a936a75417f","slug":"trivendra-said-state-government-has-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल: त्रिवेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 08 Mar 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र रावत ने प्रदेश सरकार की नाकामिया गिनाते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। साथ ही अपराध और अवैध खनन का बोलबाला है।
विज्ञापन
वे शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता के आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक के साथ पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी खनन के खेल में शामिल होने का आरोप लगाया।
मदन कौशिक ने भी साधा निशाना
हरिद्वार के विधायक और पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है। तब से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार को जगाने का काम कर रही है। इसके बावजूद हालात नहीं बदले तो प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
रुड़की पहुंचने पर दोनों नेताओं का श्यामवीर सैनी, डा. सौरभ गुप्ता, सुशील त्यागी, राखी चंद्रा, अमित प्रजापति, नीरज गुप्ता एवं सुभाष पंवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन