फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tributes were paid to the portrait of the former PM

राजीव गांधी ने किया आधुनिक भारत के निर्माण का सपना साकार : विपुल

Thu, 22 May 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 22 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tributes were paid to the portrait of the former PM

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से तिलक भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें आधुनिक व तकनीक संपन्न भारत का जनक बताया।



विकासनगर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रख आधुनिक भारत के निर्माण का सपना साकार किया। राष्ट्र निर्माण में उनका महान योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की सोच देश को आधुनिक व तकनीक संपन्न देश बनाने की थी। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में शिक्षा व समग्र विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता विजेंद्र वालिया ने कहा कि राजीव गांधी देश को हर स्तर पर सशक्त बनाने की सोच रखने वाले नेता थे। कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता भास्कर चुघ ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत ने अनेक उपलब्धियां हासिल की। चाहे संचार क्रांति हो या देश को अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत करने का काम हो। राजीव गांधी के नेतृत्व देश की मजबूती की नींव रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, नीरज रोहिला, केके गौतम, जितेंद्र रावत, राजीव शर्मा, सभासद भारत कालरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed