फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tribute paid to martyr Gajendra in Mumbai attack

मुंबई हमले में शहीद गजेंद्र को दी श्रद्धांजलि

Fri, 29 Nov 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Gajendra in Mumbai attack
शहीद गजेंद्र सिंह बिष्‍ट की पुण्यति‌थि के अवसर पैतृक गांव गणेशपुर उनके आवास पर उनकी माता को शॉल ओ
नौ साल पहले 26-11 को मुंबई हमले में शहीद हुए एनएसजी कमांडो गजेंद्र बिष्ट की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान गौरव सेनानी संगठन की ओर से शिमला बाईपास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज ने अशोक चक्र प्राप्त शहीद गजेंद्र व शहीद अनुसुया प्रसाद द्वार का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा कई नेताओं और विधायकों ने उनके आवास पर जाकर भी शहीद गजेंद्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

दून के गणेशपुर निवासी के एनएसजी कमांडो गजेंद्र सिंह बिष्ट ने 26-11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के दूसरे दिन ताज होटल में टीम के साथ मोर्चा संभाला था। जिसमें गजेंद्र शहीद हो गए थे। बृहस्पतिवार को उनकी पुण्यतिथि पर मसूरी विधायक गणेश जोशी, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, बीरू बिष्ट, संजय किशोर, एसएस नेगी, राकेश नेगी, आशीष देसाई उनके आवास गणेशपुर पहुंचे और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने उनकी माता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उधर गौरव सेनानी मंच ने शिमला बाईपास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज, विधायक गणेश जोशी, सहदेव सिंह पुंडीर, खेमचंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान माता मंगला और भोले जी महाराज ने फाउंडेशन की ओर से शिमला बाईपास पर बनाए गए शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट द्वार और भाऊवाला में बने शहीद अनुसुया प्रसाद द्वार का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर देशप्रेम जगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed