फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trekker Missing who went to Jhinda Bugyal track in Dharali Uttarkashi Uttarakhand News in hindi

Uttarkashi: धराली के झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गया एक ट्रैकर लापता, दो दिन पहले निकला था पांच सदस्यीय दल

Mon, 04 Nov 2024 03:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:24 PM IST
सार

पांच युवक धराली से झिंडा बुग्याल के लिए रवाना हुए थे। सभी स्थानीय ट्रैकर्स ने वहां पहुंचकर अपना टैंट लगाया और उसके बाद वहां से आगे की ओर घूमने चले गए। इसी दौरान एक युवक लापता हो गया। 

विज्ञापन
Trekker Missing who went to Jhinda Bugyal track in Dharali Uttarkashi Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिन पूर्व धराली से करीब सात किमी की दूरी पर स्थित झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गए पांच सदस्यीय दल में से एक ट्रैकर्स लापता हो गया है। लापता युवक जनपद के भटवाड़ी विकासखंड के सैंज गांव का बताया जा रहा है। उसके साथियों ने हर्षिल थाने में इसकी सूचना दी। उसके बाद उसे ढूढ़ने के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। 

विज्ञापन


हर्षिल थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि बीती दो नवंबर को जनपद के पांच युवक धराली से झिंडा बुग्याल के लिए रवाना हुए। उसी शाम को यह सभी स्थानीय ट्रैकर्स ने वहां पहुंचकर अपना टैंट लगाया और उसके बाद वहां से आगे की ओर घूमने चले गए। इसी दौरान यहां एक युवक लापता हो गया। बाकी चार साथियों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन


उसके बाद अन्य चार युवक अपने टेंट में आ गए और बीती रविवार को यह सभी लोग धराली पहुंचे। वहां पर युवकों ने इसकी जानकारी हर्षिल थाने में दी। थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि बताया कि सुमित पंवार निवासी सैंज भटवाड़ी इन लोगों से आगे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Almora Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 36 यात्रियों की मौत, कई घायल

उसी दौरान वह लापता हो गया, क्योंकि वह इस ट्रैक पर पहले भी आ चुका था। अन्य चार युवक भी जनपद के मल्ला, जोशियाड़ा, धनारी और डुंडा क्षेत्र के हैं। यह सभी 25 से 27 वर्ष के हैं। वहीं पुलिस की जानकारी पर भटवाड़ी से एसडीआरएफ की एक टीम लापता युवक को ढूंढ़ने के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed