{"_id":"ca3b0a6f045605f6076be0e029d83e25","slug":"tree-greater-than-qutub-minar","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG: कुतुबमीनार से भी 26 फीट ऊंचा है यह पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG: कुतुबमीनार से भी 26 फीट ऊंचा है यह पेड़
विजेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाजा, हल्द्वानी
Updated Wed, 26 Feb 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के नंधौर अभ्यारण्य में कुतुबमीनार से भी ऊंचा दरख्त है। जंगलात का दावा है कि साल के इस वृक्ष की ऊंचाई कुतुबमीनार से करीब 26 फीट ज्यादा है।
विज्ञापन
उम्र करीब 126 साल
जंगलात ने करीब 200 साल पुराने पेड़ को ब्रांड बनाने की योजना बनाई है। यही नहीं इसी जंगल में छित्यून का विशाल वृक्ष भी मौजूद है, जिसकी उम्र 126 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यारण्य में दरख्तों की दुनिया में कई अनूठे पेड़ हैं। इसमें नंधौर रेंज ऑफिस से कुछ दूरी पर साल का महावृक्ष है।
कुतुबमीनार की ऊंचाई 234 फीट है, जबकि साल के इस वृक्ष की ऊंचाई करीब 260 फीट है।
ऊंचाई के अलावा जंगलात का दावा है कि इसका घेरा 15 फीट है।
अभ्यारण्य के उप निदेशक एवं एसडीओ प्रकाश आर्य कहते हैं कि इसकी उम्र दो सौ साल होने का अनुमान है।
डिप्टी रेंजर पीजी गोस्वामी कहते हैं कि चोरगलिया रेस्ट हाउस में छित्यून का विशाल वृक्ष है, जिसकी उम्र करीब 126 साल है।
लंबाई-चौड़ाई से उम्र पता लगाई
एसडीओ प्रकाश आर्य बताते हैं कि साल के इस पेड़ की उम्र का अंदाजा पेड़ की चौड़ाई और लंबाई की ग्रोथ के हिसाब से लगाया गया है।
यह गैर पंरपरागत तरीका है वैसे पेड़ की उम्र उसको काटकर ही पता चलती है। जो कि संभव नहीं है।