{"_id":"5129d312e3663e11feac0405e9bf3945","slug":"treatment-with-medical-astrologer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी बीमारी के इलाज का रास्ता इस कुंडली में है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी बीमारी के इलाज का रास्ता इस कुंडली में है...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Jan 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकीय सेवाओं और डॉक्टरों की काबिलियत से यकीन उठने की यह बात भले न हो लेकिन देहरादूनवासी अपने मर्ज और इलाज पर राय-मशविरा करने के लिए इन दिनों मेडिकल एस्ट्रोलॉजर्स के यहां भी दस्तक देने लगे हैं।
विज्ञापन
कुंडली में डॉक्टर का खांचा
मेडिकल एस्ट्रोलॉजर मरीज के सवाल पूछने के समय और उस दिन की तारीख के आधार पर इंस्टेंट कुंडली तैयार करता है। इसे प्रश्न कुंडली कहा जाता है। इस कुंडली में डॉक्टर का खांचा अलग से बनाया जाता है।
विज्ञापन
पढ़ें, बच्ची को कपड़े बदलते देख 'बाप' ने पार की सारी हदें...
विज्ञापन
मरीज के सवालों के जवाब फिर इस प्रश्न कुंडली से ही दिए जाते हैं। इस कुंडली से भविष्य में होने वाले रोगों और स्वास्थ्य को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर आगाह भी किया जाता है।
कुछ ऐसे आ रहे मामले
पराशर ज्योतिष सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीपीएस राणा ने बताया कि कुछ समय पहले सहस्त्रधारा निवासी एक महिला उनके पास आई। उसके बेटे की हालत नाजुक थी।
पढ़ें, 'आप' के हुए पांडे जी
प्रश्न कुंडली के अनुसार महिला के बेटे के लिए नौ दिनों का समय कष्टदायक था। उसी के अनुसार महिला को राय दी गई।
पढ़ें, बुलंदियों के फलक पर छाई हैं ये बेटियां
पंद्रह दिनों पहले ही करनपुर के एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके रिश्तेदारों ने फोन पर प्रश्न कुंडली बना जवाब मांगे थे।
पढ़ें, केदारनाथ में टूटी सालों से चल रही 'परंपरा'
सभी बीमारियों का निदान दान के माध्यम से ही कराया जाता है। जिस ग्रह की वजह से स्थिति बिगड़ती है, उसी ग्रह का दान कराया जाता है।