फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Treatment done with fake Ayushman card UP stopped payment hospitals treated Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अस्पतालों की उड़ी नींद...100 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड से हुआ उपचार, यूपी ने भुगतान रोका

Thu, 24 Aug 2023 11:13 AM IST
रेनू सकलानी वान्या दीक्षित, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
वान्या दीक्षित, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के एमएस ने बताया, यूपी के 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड धारकों का अप्रूवल के साथ अस्पताल में इलाज किया गया था। लेकिन, जब भुगतान की बारी आई तो पता चला कि यह सभी आयुष्मान कार्ड फर्जी तरीके से बने हैं। इसलिए इनका भुगतान नहीं किया गया।

विज्ञापन
Treatment done with fake Ayushman card UP stopped payment hospitals treated Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए उत्तर प्रदेश के फर्जी आयुष्मान कार्ड इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। लोगों ने इन कार्ड के जरिये यहां इलाज तो करा लिया, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इनका भुगतान नहीं किया। ऐसे मामले जब एकाएक बढ़े तो अस्पतालों की नींद उड़ गई। बताया जा रहा है कि यह किसी गिरोह का काम है। जल्द ही इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने अब उत्तराखंड शासन को इस संबंध में सूचित किया है। साथ ही यूपी के मरीजों का आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद कर दिया है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के एमएस डॉ. प्रेरक मित्तल ने बताया, यूपी के 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड धारकों का अप्रूवल के साथ अस्पताल में इलाज किया गया था। लेकिन, जब भुगतान की बारी आई तो पता चला कि यह सभी आयुष्मान कार्ड फर्जी तरीके से बने हैं। इसलिए इनका भुगतान नहीं किया गया। यूपी के आयुष्मान कार्ड पोर्टल पर क्वेरी और रिजेक्शन पर बात करने के लिए कोई विकल्प नहीं है। इस संबंध में शासन को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

दून अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी में इलाज
उधर, दून अस्पताल में भी सिर्फ इमरजेंसी में ही आयुष्मान मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस व आयुष्मान के नोडल डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि पिछले छह महीने से यूपी से बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में यह कहा गया है कि इन मरीजों को सिर्फ इमरजेंसी में ही इलाज दिया जाए। अगर इमरजेंसी नहीं है तो मरीज को वापस करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना होगी शुरू, 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

दून अस्पताल में लाखों का बिल बकाया
डॉ. डोभाल ने बताया कि अस्पताल में जब भी यूपी का आयुष्मान का मरीज आता है तो उनके राज्य को इसकी जानकारी देकर इलाज के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। अनुमति तो तुरंत मिल जाती है, लेकिन बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। अबतक करीब 270 मरीजों का लाखों का बिल बकाया है। इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed