उत्तराखंड ः पहाड़ से मैदान तक बस में सफर हुआ मंहगा, किराए की नई दरें लागू
- शनिवार मध्य रात्रि से किराये की नई दरें लागू, परिवहन निगम ने जारी किए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बसों में सफर करना अब महंगा हो गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की ओर से किराया बढ़ाने के आदेश के बाद शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम ने इसे लागू कर दिया है।
रोडवेज की बसों में शनिवार मध्य रात्रि से बढ़ा किराया लागू कर दिया है। आदेश के मुताबिक रोडवेज की साधारण बसों में मैदानी क्षेत्र में यात्रियों को एक रुपये 26 पैसे प्रति किलोमीटर और पर्वतीय क्षेत्रों में एक रुपये 80 पैसे प्रति किलोमीटर से ज्यादा किराया देना होगा।
एसी व जनरथ में भी बढ़ा किराया
एसी व जनरथ में मैदानी क्षेत्रों में 1.575 रुपये, पर्वतीय क्षेत्र में 2.25 रुपये प्रति किमी की दर से किराया देना होगा। वातानुकुलित 2गुना2 सीटिंग लेआउट में मैदानी क्षेत्रों में 2.394 रुपये व पर्वतीय क्षेत्र में 3.42 रुपये प्रति किमी की दर से किराया वसूला जाएगा।
सुपर लग्जरी कोच व वोल्वो में पर्वतीय क्षेत्र में 3.465 रुपये व मैदानी क्षेत्र में 3.465 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया चुकाना पड़ेगा। हालांकि इस संबंध में रोडवेजकर्मियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से देर रात पुरानी दरें लागू थीं।