फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transporters roared at the transport headquarters

Dehradun News: तीन सूत्री मांग के लिए परिवहन मुख्यालय पर गरजे ट्रांसपोर्टर

Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Transporters roared at the transport headquarters
राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय में फिटनेस सेंटर खोलने समेत तीन सूत्रीय मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार को परिवहन कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा, आशारोड़ी में मैनुअल फिटनेस सेंटर बंद होने से परिवहन कारोबारियों में रोष है। हालांकि ट्रांसपोर्टरों की मांगों के संबंध में संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह, उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा और आरटीओ अनीता चमोला ने बैठक कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को आक्रोशित बस, टैक्सी, मैक्सी, मैजिक, ट्रक, विक्रम और ऑटो यूनियन से जुड़े संचालकों ने मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के बैनर तले कुल्हाल स्थित परिवहन मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने संयुक्त परिवहन आयुक्त से मिलकर तीन दिन के भीतर पहले की तरह आशारोड़ी में मैनुअल फिटनेस शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा, न्यायालय के आदेश पर तब मैनुअल फिटनेस शुरू की गई थी, मामला अभी विचाराधीन है। इस पर 14 मई को सुनवाई होनी है। वाहनों की फिटनेस अब डोईवाला और डाकपत्थर में एटीएस पर हो रही है, दोनों ही जगह शहर से करीब 40 किमी दूर है। जिसके चलते वाहन संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जब तक शहर के पास फिटनेस सेंटर नहीं खोला जाता है, तब आशारोड़ी में ही मैनुअल फिटनेस की जाए। इस दौरान महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल, अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, राम सिंह, राजेंद्र भंडारी, भगवान सिंह पंवार, विनोद रहौर, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed