फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport department old website closed people troubled NIC closed websites based on old technology

Uttarakhand: परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट बंद, लोग परेशान, नई तकनीकी से काम शुरू करने में आ रहीं दिक्कतें

Wed, 14 May 2025 09:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 May 2025 09:30 AM IST
सार

परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट बंद होने से लोग परेशान हो गए हैं। नई तकनीकी से तैयार वेबसाइट को शुरू करने में आ तकनीकी दिक्कतें आ रहीं है।

विज्ञापन
Transport department old website closed people troubled NIC closed websites based on old technology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

परिवहन विभाग की वेबसाइट ठप हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं। विभाग ने जो नई वेबसाइट तैयार कराई है, वह नए प्लेटफॉर्म पर लांच नहीं हो पा रही है। इस वेबसाइट पर विभाग की सभी सेवाओं के लिंक उपलब्ध थे।

विज्ञापन

परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से टैक्स जमा कराने से लेकर चारधाम यात्रा के ग्रीन कार्ड तक की सुविधा मिलती है। इसी वेबसाइट पर सभी विभागीय गतिविधियों का अपडेट भी होता है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की परिवहन वेबसाइट के साथ ही अन्य सभी वेबसाइट के लिंक भी इसी माध्यम से एक ही जगह पर मिल जाते हैं। विभागीय निविदाएं इसके माध्यम से जारी की जाती हैं।

विज्ञापन

तकनीकी विशेषज्ञ नई वेबसाइट को लांच करने में जुटे हुए
बीते कई दिनों से वेबसाइट ठप पड़ी है। पूछताछ करने पर पता चला कि एनआईसी ने पुरानी तकनीकी पर आधारित होने के चलते इस वेबसाइट को बंद कर दिया है। नई तकनीकी पर आधारित वेबसाइट तैयार की जा चुकी है, लेकिन इसे लांच करने में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण लोगों को इसकी सुविधान नहीं मिल पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ नई वेबसाइट को लांच करने में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि इसी सप्ताह नई वेबसाइट सुचारू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने के लिए सीधे https://greencard.uk.gov.in/ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न, भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे

कई और विभागों की वेबसाइट ठप

एनआईसी की पुराने सर्वर और पुरानी तकनीकी पर चल रहीं कई और वेबसाइटें बंद हो गई हैं। इनमें उत्तराखंड की भी कई विभागों की वेबसाइट शामिल हैं। इन सभी को स्वास प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि स्वास प्लेटफॉर्म पर सभी वेबसाइट साइबर हमलों से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed