फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Sindoor: कामयाबी का जश्न; भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, सीएम बोले-दुनिया ने देखी भारत की ताकत

Wed, 14 May 2025 10:19 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 May 2025 10:19 AM IST
सार

राजधानी देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न मनाया गया। भाजपा ने इस मौके पर तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली।

विज्ञापन
BJP Tiranga Shaurya Yatra to celebrate the success of Operation Sindoor Dehradun Uttarakhand News in hindi
भाजपा की तिरंगा शौर्य यात्रा, सीएम धामी पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने आज राजधानी में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचे हैं। यात्रा चीड़बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई। 





राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तल तिरंगा यात्रा राजधानी समेत राज्य के सभी प्रमुख केंद्रों, जिला व विधानसभा क्षेत्रों और शहरों व कस्बों से लेकर गांवों तक में निकाली गई। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया।

रैली के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। धर्म पूछकर आतंकवादियों ने लोगों की हत्या की। इसके बाद पूरा देश निर्णायक कार्रवाई की मांग को लेकर खड़ा हो गया।त

 

BJP Tiranga Shaurya Yatra to celebrate the success of Operation Sindoor Dehradun Uttarakhand News in hindi
तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम ने कहा कि सेना ने आतंकी और उनके आकाओं को समझा दिया की बहनों के सिंदूर छिनने का क्या अंजाम होता है। सेना ने पाकिस्तान में अंदर जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। पाकिस्तान की सेना को हमारे जवानों ने धूल चटा दी। अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत की ओर उठी उसकी हर नजर उसके विनाश का कारण बन सकती है।

BJP Tiranga Shaurya Yatra to celebrate the success of Operation Sindoor Dehradun Uttarakhand News in hindi
तिरंगा रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ज्यादातर हर परिवार से सेना में जरूर होता है। जन जन आज देहरादून की सड़कों पर हैं। पाकिस्तान को संदेश दे दिया गया है कि अब आतंक और पीओके पर बात होगी। पहले सेना को जवाबी कार्रवाई का आदेश नहीं आता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Tiranga Shaurya Yatra to celebrate the success of Operation Sindoor Dehradun Uttarakhand News in hindi
भाजपा की तिरंगा शौर्य यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करना है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसमें अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में आने वाले वाहनों से 15 जून के बाद वसूला जाएगा ग्रीन सेस, सॉफ्टवेयर तैयार

विज्ञापन
BJP Tiranga Shaurya Yatra to celebrate the success of Operation Sindoor Dehradun Uttarakhand News in hindi
तिरंगा रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस यात्रा के चार चरणों में राजधानी के बाद महत्वपूर्ण केंद्रों पर 15 मई, जिला केंद्रों पर 16 व 17 मई और विधानसभा, ब्लॉक, तहसील, कस्बे, बड़े गांवों में 18 से 23 मई तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। कहा कि इस पहल का मकसद सशस्त्र बलों का सम्मान करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को बढ़ाना चाहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed