{"_id":"62457a0cafdb3644c549e344","slug":"transport-corporation-order-rooms-will-be-immediately-freed-from-occupation-of-employees-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम का आदेश: कर्मचारी संगठनों और निगम के बीच टकराव, कब्जे से तत्काल मुक्त होंगे कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम का आदेश: कर्मचारी संगठनों और निगम के बीच टकराव, कब्जे से तत्काल मुक्त होंगे कक्ष
Thu, 31 Mar 2022 03:36 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:36 PM IST
सार
परिवहन निगम के बस स्टेशनों, कार्यशालाअें और कार्यालय कक्षों में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, संघों व कर्मचारी ऋण समितियों के कार्यालय बनाए गए हैं। नियमानुसार इनका कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम के एक आदेश ने कर्मचारी संगठनों और निगम के बीच टकराव के हालात पैदा कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि तत्काल कर्मचारी संगठनों के कब्जाए हुए कक्षों का खाली कराया जाए। दरअसल, बुधवार को परिवहन निगम के महाप्रबंधक प्रशासन श्याम सिंह राणा ने सभी मंडल प्रबंधक, सहायक महाप्रबंध को डिपो के सहायक महाप्रबंधक को आदेश जारी किया।
विज्ञापन
इस आदेश में कहा गया है कि परिवहन निगम के बस स्टेशनों, कार्यशालाओं और कार्यालय कक्षों में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, संघों व कर्मचारी ऋण समितियों के कार्यालय बनाए गए हैं। नियमानुसार इनका कोई प्रावधान नहीं है। निगम प्रबंधन ने आदेश दिया है कि इन कमरों को तत्काल खाली कराया जाए। ताकि इनका उपयोग कार्यालय के कामों, निगम के कामों, ड्राइवर-कंडक्टरों के विश्राम कक्ष के तौर पर किया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...विपक्ष के तंज और सत्ता के जवाब: 'भाजपा विधायक की सूखी दाढ़ी बता रही तेल की महंगाई' पढ़िए उत्तराखंड सदन की रोचक बातें
विज्ञापन
15 दिन के भीतर परिवहन निगम ने इसकी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी है। इस आदेश पर कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि डिपो स्तर, मंडल स्तर और प्रदेश स्तर पर यूनियन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाएं जाने के लिए यूनियन कार्यालय कक्ष की अत्यंत आवश्यकता है।
जिसको खाली किया जाना संभव नहीं है। निगम मुख्यालय ने जो आदेश जारी किया है, यूनियन इसका विरोध करती है। प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार ने कहा कि निगम प्रबंधन तत्काल इस आदेश को वापस ले नहीं तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।