फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation in preparation for operation of buses on new routes

नए रूटों पर बसों के संचालन की तैयारी में परिवहन निगम

Sat, 24 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation in preparation for operation of buses on new routes
परिवहन निगम प्रबंधन राज्य में नए रूटों पर बसों के संचालन की योजना बना रहा है। कमाई बढ़ाने के लिए प्रबंध निदेशक के आदेश पर राज्य में ज्यादा कमाई वाले रूटों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही ऐसे रूटों को भी चिह्नित किया जा रहा है जहां अधिक बसों का संचालन हो रहा है और कमाई कम है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने मंडलीय प्रबंधकों की बैठक में हिदायत दी कि उन रूटों पर अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाए जिन पर यात्रियों की संख्या अधिक है और ज्यादा कमाई की उम्मीद है। साथ ही प्रबंध निदेशक ने कम कमाई वाले रूटों पर बसों की संख्या में भी कमी करने की बात कही थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो परिवहन निगम की ओर से नई दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ के अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों में 1350 बसें संचालित की जा रही हैं, लेकिन अब भी तमाम रूट ऐसे हैं जिन पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इसके लिए परिवहन निगम 300 नई बसें खरीद रहा है, जिसमें से 150 बसों की आपूर्ति एक-दो माह में हो जाएगी। इससे नए रूटों पर बसों का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed