फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation employees will get four percent house rent allowance in uttarakhand news in hindi

Dehradun News: परिवहन निगम कर्मियों में खुशी, मिलेगा चार प्रतिशत मकान किराया भत्ता

Tue, 27 Dec 2022 05:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Dec 2022 05:57 PM IST
सार

शासन ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कहा कि निगम कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने इस पर खुशी जताई। इ

विज्ञापन
Transport Corporation employees will get four percent house rent allowance in uttarakhand news in hindi
भत्ता - फोटो : istock

विस्तार

परिवहन निगम कर्मचारियों को चार प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिलेगा। शासन ने इस संबंध में परिवहन निगम प्रबंधन को पत्र भेजा, जिस पर निगम कर्मियों ने खुशी जताई है। शासन ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कहा कि निगम कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन


इस पर निगम अपनी बोर्ड बैठक में फैसला कर बढ़ोतरी लागू करे। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने इस पर खुशी जताई। इससे पहले महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। सीएम के निर्देशों के बाद ही यह आदेश जारी हुआ। महासंघ के बीएस गोसाईं, दिनेश रावत, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रेम सिंह रावत ने मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव का आभार जताया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मसूरी के चर्च का पादरी गया था पुरोला में धर्म परिवर्तन कराने, कई राज से उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार, पौड़ी के पदाधिकारियों का चयन
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की सोमवार को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली की सिफारिश के बाद विकास शर्मा को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और डॉ. देवेंद्र फर्सवाण को गढ़वाल मंडल महामंत्री चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष पैन्यूली ने कहा कि प्रदेशभर में पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed