फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Religious conversion Case priest of church of Mussoorie had gone to Purola to convert Uttarakhand News

Uttarakhand: मसूरी के चर्च का पादरी गया था पुरोला में धर्म परिवर्तन कराने, कई राज से उठा पर्दा

Tue, 27 Dec 2022 02:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Dec 2022 02:49 AM IST
सार

धर्मांतरण कराने आए लोगों के साथ कहासुनी और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए थे। अब जांच के बाद धर्मांतरण कानून के तहत दर्ज हुए मुकदमे में मसूरी के पादरी पेस्टर जेजारस कोर्निलियस और उनकी पत्नी पुष्पा कोर्निलियस के नाम भी शामिल कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Religious conversion Case priest of church of Mussoorie had gone to Purola to convert Uttarakhand News
धर्म परिवर्तन को लेकर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी के एक चर्च का पादरी अपनी टीम लेकर धर्म परिवर्तन कराने उत्तरकाशी के पुरोला स्थित गांव गया था। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पादरी, उसकी पत्नी और चार अन्य को नामजद किया है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की प्राथमिकता के आधार पर विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों पुरोला के छिवाला गांव में कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन कराते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। धर्मांतरण कराने आए लोगों के साथ कहासुनी और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए थे। अब जांच के बाद धर्मांतरण कानून के तहत दर्ज हुए मुकदमे में मसूरी के पादरी पेस्टर जेजारस कोर्निलियस और उनकी पत्नी पुष्पा कोर्निलियस के नाम भी शामिल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


कोर्निलियस मसूरी के यूनियन चर्च के पादरी हैं। बताया जा रहा है कि जांच के बाद आरोपी पादरी और अन्य को जल्द गिरफ्तार भी किया जा सकता है। बता दें कि धार्मिक स्वतंत्रता कानून में संशोधन के बाद प्रदेश में धर्मांतरण के आरोप में यह पहला मामला दर्ज हुआ है। संशोधन के बाद इस कानून के तहत सजा को 10 साल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से था छिवाला में आना-जाना 
बताया जा रहा है कि छिवाला गांव में पादरी की टीम का आना-जाना वर्षों से था। यहां गुपचुप तरीके से प्रार्थना सभाएं हो रही थीं। ये लोग अपने धर्म से संबंधित साहित्य भी गांव में वितरित कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, गांव निवासियों के मूल धर्म को लेकर कई तरह के भ्रम भी फैलाए जा रहे थे। लिहाजा, ग्रामवासियों ने इन पर भरोसा करना शुरू कर दिया। 

कई परिवारों का किया गया धर्मांतरण 
पुरोला का छिवाला कम आबादी वाला गांव है। यहां उत्तराखंड मूल के निवासियों के साथ-साथ नेपाल मूल के लोग भी रहते हैं। इन सभी को तरह-तरह के लालच दिए जा रहे थे। ज्यादातर गांव वाले इस प्रलोभन में आ गए और धर्म परिवर्तन करा भी लिया। स्थानीय प्रशासन अब पूरे गांव पर नजर बनाए हुए है। 

धर्मांतरण की सूचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश 
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को धर्मांतरण की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। जनभावनाओं से जुड़े इस मुद्दे को लेकर जो भी शिकायत आए उस पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। 

ये भी पढ़ें...Rishikesh: गाजियाबाद के बैंककर्मी के साथ लूट, ऑटो रोककर फोन, नकदी और दस्तावेज लेकर बदमाश फरार

मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द कार्रवाई करने को भी कहा गया है। जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी पुलिस को निर्देशित किया गया है। -वी मुरुगेशन, एडीजी, कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रवक्ता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed