{"_id":"672547c21e4e4de6040f2dad","slug":"transport-corporation-buses-earned-rs-137-crore-in-one-day-dehradun-news-c-5-1-drn1031-537923-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परिवहन निगम की बसों ने एक दिन में कमाए 1.37 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परिवहन निगम की बसों ने एक दिन में कमाए 1.37 करोड़ रुपये
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून मंडल ने दीपावली पर बेहतर प्रदर्शन किया है। यात्रियों की अच्छी संख्या और रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाने के कारण मंडल की बसों ने 1.37 करोड़ की कमाई की है। परिवहन निगम के अनुसार सर्वाधिक कमाई दिल्ली से आने वाली सवारियों से हुई, जबकि सर्वाधिक मारामारी बरेली और हल्द्वानी रूट पर रही।
दीपावली पर भीड़ के चलते ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलने का पूरा लाभ उत्तराखंंड परिवहन निगम को हुआ। निगम के दून मंडल के अंतर्गत देहरादून, ग्रामीण, कोटद्वार, पर्वतीय डिपो के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की डिपो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। बसोें में भरपूर सवारियां मिलीं। मंडलीय प्रबंधक रेखा कहेरा ने बताया कि मंडल में निगम की बसों ने सिर्फ दीपावली के दिन ही एक करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये की कमाई की। दीपावली के पूर्व भी परिवहन निगम की बसों में हजारों की संख्या में यात्रियों ने सफर किया।
मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि दीपावली के बाद फिर यात्रियों की भारी भीड़ परिवहन निगम की बसों में देखने को मिलेगी, जिसके लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन बरेली और हल्द्वानी के यात्रियों की संख्या बढ़ गई, जिसके चलते करीब 10 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई। बरेली, मुरादाबाद के रूट के लिए बसों के संचालन से काफी राहत मिली।