फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation Board meeting today. Financial issues will be discussed alongwith the operation of buses!

परिवहन निगम की बोर्ड बैठक आज, बसों के संचालन समेत वित्तीय मुद्दों पर होगी गंभीर चर्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation Board meeting today. Financial issues will be discussed alongwith the operation of  buses!
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून रोडवेज की बसें सड़कों पर कब दौड़ेगी और किन किन शर्तों पर बसों का संचालन किया जाएगा? इसको लेकर आज परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में फैसला हो जाएगा। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में होने वाली परिवहन निगम बोर्ड बैठक में रोडवेज बसों के संचालन के साथ ही गाड़ियों में यात्रियों की संख्या निर्धारित करने व मार्गों के चयन को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इतना ही नहीं परिवहन निगम अधिकारियों की मानें तो बोर्ड बैठक में कोरोना संकट के चलते परिवहन निगम के बदहाल वित्तीय स्तिथि पर भी गंभीर मंथन होगा। जिसमें परिवहन निगम की आय बढ़ाने के साथ ही खर्च में कटौती के प्रावधानों पर भी चर्चा कर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। बोर्ड बैठक में सरकार, शासन से बकाया बजट जारी करने के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों के पदोन्नति से जुड़े तमाम मुद्दों पर भी कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है परिवहन निगम सूत्रों के मुताबिक बोर्ड बैठक को लेकर प्रबंधन की ओर से एजेंडा तैयार कर लिया गया है जिसमें एक एक बिंदु पर चर्चा करने के साथ ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। परिवहन निगम सूत्रों की मानें तो बोर्ड बैठक में देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की समेत कई महत्वपूर्ण मार्गों पर गाड़ियों के संचालन को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जा सकता है। नाम न छापने की शर्त पर परिवहन निगम के एक आला अधिकारी का कहना है कि बोर्ड बैठक में फिलहाल कुछ चुनिंदा मार्गों पर ही गाड़ियों के संचालन को लेकर सहमति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed