{"_id":"5a715aae4f1c1b4f588b5c13","slug":"transgender-facing-lot-of-problem-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ट्रांसजेंडर का हुआ ऐसा बुरा हाल कि जान बचाने के लिए पहुंच गया यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर का हुआ ऐसा बुरा हाल कि जान बचाने के लिए पहुंच गया यहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Transgender
- फोटो : amar ujala
ट्रांसजेंडर का ऐसा बुरा हाल हुआ कि जान बचाने के लिए यहां आ पहुंचा। जानिए आगे...
विज्ञापन
रायपुर क्षेत्र के ट्रांसजेंडर अजय पाल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। अजय ने किन्नरों से अपनी जान को खतरा बताया है। वहीं, मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्य महिला आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने अजय से मिलकर मामले की जानकारी ली।
अजय ने आरोप लगाया कि सोमवार को किन्नरों ने उनकी पिटाई कर सिर मुंडवा दिया। हमलावर उन्हें लड़कों के कपड़े पहनाकर थाने लाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाए उन्हें ही लिखकर देना पड़ा कि वह किन्नर नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
किन्नरों के दल पर मुकदमा दर्ज
Transgender
- फोटो : amar ujala
बाद में अजय ने इस मामले में रायपुर थान में तहरीर दी, जिसके आधार पर किन्नरों के दल पर मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अजय से मिलकर हालचाल पूछा और सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज में सभी लोगों को जीने का अधिकार है। अजय ने कहा कि किन्नर लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सरकार को उनकी जान-माल की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज में सभी लोगों को जीने का अधिकार है। अजय ने कहा कि किन्नर लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सरकार को उनकी जान-माल की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।