फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transformers are also feeling the heat, the temperature is being controlled with cooler fans

ट्रांसफार्मरों को भी लग रही गर्मी, कूलर पंखो से तापमान को किया जा रहा नियंत्रित

Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Transformers are also feeling the heat, the temperature is being controlled with cooler fans
गर्मी के लगातार बढ़ रहे प्रकोप से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रखना ऊर्जा निगम के लिए मुश्किल हो रहा है। अत्यधिक तापमान व बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ने से जहां उपकरणों के खराब हो जाने या फुंक जाने का खतरा बना हुआ है। वहीं तापमान को नियंत्रित रखने के लिए ट्रांसफार्मरों को कूलर व पंखो से हवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने ऊर्जा निगम की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए निगम के कर्मचारी-अधिकारी रात दिन उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने व अपने उपकरणों को खराब होने या फुुंक जाने से बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। बताते चलें कि क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई आदि बिजली घरों पर लगाए गए ट्रांसफार्मर गर्मी के कारण उबल रहे हैं। आमतौर पर बिजली घरों में लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मरों का तापमान 70 से 75 डिग्री तक रहता है। वर्तमान समय में अधिक गर्मी के कारण यह तापमान 85 डिग्री तक पहुंच रहा है। ट्रांसफार्मर फुंक न जाएं इसके लिए विकासनगर से लेकर सेलाकुई तक बिजली घरों में लगे ट्रांसफार्मरों को कूलर व पंखो से हवा उपलब्ध कराई जा रही है। सेलाकुई के एसडीओ विनीत गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफार्मरों में तापमान को कंट्रोल करने वाले उपकरण लगे होते हैं, परंतु उनकी ऊपरी सतह को ठंडा रखने के लिए पंखे व कूलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हरबर्टपुर के एसडीओ अश्वनी कुमार का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली का लोड डेढ़ गुना तक बढ़ गया है, जिसे नियंत्रित रखने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बिजली की पर्याप्त सप्लाई देने के साथ अपने उपकरणों व विद्युत लाइनों को फुुंकने व खराब होने से बचाने की चुनौति भी रहती है। इसके अलावा सप्लाई के तकनीकी कारणों से बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को समझाना व आपूर्ति की तमाम व्यवस्थाओं की देखरेख करना जैसी जिम्मेदारी रहती हैं। निगम कर्मी टीम वर्क के हिसाब से बेहतर काम कर रहे हैं। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed