फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer of ips in uttarakhand

उत्तराखंड में बदले तीन जिलों के पुलिस कप्तान

Thu, 20 Feb 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Feb 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
transfer of ips in uttarakhand

आचार संहिता लागू होने से कुछ समय पहले ही सरकार ने तीन जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। पिछले काफी दिनों से विवादों में घिरे हरिद्वार के एसएसपी राजीव स्वरूप को हटा दिया है। उनकी जगह नैनीताल से सदानंत दाते को भेजा है।

विज्ञापन


वहीं शासन में अपर सचिव गृह विम्मी सचदेवा रामन को नैनीताल का नया कप्तान बनाया गया है।

चुनाव कार्यक्रम जारी होने से ठीक पहले हुए बदलाव में विम्मी सचदेवा रमन और सदानंद दाते को अपनी साफ सुथरी छवि का फायदा मिला है।

दाते को हरिद्वार, विम्मी को नैनीताल की कमान

transfer of ips in uttarakhand

अपर सचिव गृह के पद पर सचिवालय में तैनात विम्मी सचदेवा इस समय पुलिस अधीक्षक श्रेणी में वरिष्ठतम (2003 बैच) आईपीएस अफसर है। इससे पहले वह पीएचक्यू में एसपी क्राइम लॉ एंड आर्डर के साथ ही चमोली जनपद की पुलिस अधीक्षक समेत कई जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

सदानंद दाते को नैनीताल में लगभग दो वर्ष हो गए थे। इसलिए उन्हें हटाकर हरिद्वार भेजा गया है। दाते की छवि भी अच्छी है और सरकार ने उन्हें हरिद्वार भेजकर एक खास वर्ग को आकर्षित करने की कोशिश की है। नैनीताल से पहले दाते उत्तरकाशी के एसपी रह चुके है और वह 2007 बैच के आईपीएस है।

राजीव स्वरूप अपर गृह सचिव
हरिद्वार के एसएसपी पद पर तैनात होने के कुछ ही दिन बाद कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाने और विवादों में घिरे 2006 बैच के आईपीएस राजीव स्वरूप को सरकार ने हटा दिया है। वह अब शासन में अपर सचिव गृह होंगे। उन्हें हटाने के लिए सरकार पर काफी दबाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के आंदोलन की भेंट चढ़े राजीव स्वरूप

transfer of ips in uttarakhand

एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरूप को हटाने के पीछे वैसे तो तमाम कारण रहे लेकिन वकीलों के आंदोलन ने उनके ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया।

राजीव स्वरूप हरिद्वार की कानून व्यवस्था संभालने में फेल साबित हुए। फेरूपुर में नाबालिग छात्रा से रेप के आरोपियों का आज तक पता नहीं चला। रविदास जयंती की यात्रा निकालने को लेकर हुए विवाद में भी नाकामी सामने आई। लेकिन इन सभी के बीच पिछले दिनों कचहरी में वकीलों के साथ हुए झगड़े के बाद से जिला बार संघ लगातार हड़ताल पर था।

कभी पुलिसवालों के तबदालों को लेकर तो कभी कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव के साथ मोटरसाइकिल पर घूमते हुए फोटो खिंचवाकर राजीव स्वरूप विवादों में घिरे रहे।

विज्ञापन

नपलच्याल होंगे बागेश्वर के नए कप्तान

transfer of ips in uttarakhand

इसके अलावा बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले को भी हटा दिया गया है। ताकवाले एसएसपी ऊधमसिंहनगर रहते हुए काफी विवादों में रहे।

तत्कालीन डीजीपी सत्यव्रत की पांच पृष्ठ की गोपनीय रिपोर्ट ताकवाले के हटने का बड़ा कारण रही थी।

ताकवाले अब पीएचक्यू में एसपी कार्मिक होंगे और इस पद पर तैनात एनएस नपलच्याल अब बागेश्वर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed