दस अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने एसपी सिटी हरिद्वार समेत कई अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। एसडीआरएफ में उप-सेनानायक के पद पर तैनात नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार के नए एसपी सिटी होंगे। कुछ और पोस्टिंग देने के साथ ही शासन ने कुंभ में दो और अपर पुलिस अधीक्षकों को तैनात किया है। कुंभ में पहले से ही एक अपर पुलिस अधीक्षक तैनात हैं।
हरिद्वार में एसपी सिटी के पद पर तैनात सुरजीत सिंह पंवार को कुंभ मेला में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। पौडी की अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती को भी कुंभ में एडिशनल एसपी बनाया है। 31वीं वाहिनी ऊधमसिंहनगर में तैनात उप-सेनानायक जगदीश चंद्र आर्य को अभिसूचना व सुरक्षा मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा है।
देहरादून में तैनात प्रमोद कुमार को विजिलेंस सेक्टर देहरादून में तैनात किया है। प्रमोद कुमार अभी तक देहरादून में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे और पिछले दिनों ही उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया था। एडिशनल एसपी मदन सिंह फर्स्वाण को नरेंद्रनगर पीटीसी से स्थानांतरित कर पीएचक्यू में तैनाती दी है।
नैनीताल के अपर पुलिस अधीक्षक भी बदले
नैनीताल में तैनात हरीश चंद्र सती को प्रमोशन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक के
रूप में एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) में बतौर उप-सेनानायक
भेजा गया है। ऊधमसिंहनगर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद आर्य को
भी एसडीआरएफ में उप-सेनानायक के पद पर भेजा गया है।
सीबीसीआईडी
देहरादून सेक्टर से एडिशनल एसपी हरीश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी
ऊधमसिंहनगर भेजा गया है। आईआरबी रामनगर में तैनात उपसेनानायक जितेंद्र सिंह
पांगती को आईआरबी बटालियन हरिद्वार के उप-सेनानायक के साथ ही एडिशनल एसपी
जीआरपी का चार्ज भी दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।