फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer in uttarakhand power corporation.

उत्तराखंडः ऊर्जा निगम में 21 ईई के तबादले

Thu, 18 Jun 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Jun 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
transfer in uttarakhand power corporation.

ऊर्जा निगम में 21 अधिशासी अभियंताओं (ईई) के तबादले हुए हैं। काम में ढिलाई बरतने वाले ईई के पर कतरे गए हैं।

विज्ञापन


अच्छा प्रदर्शन करने वालों को महत्वपूर्ण ओहदों पर भेजकर इनाम भी दिया गया है। कई सालों से मैदानी क्षेत्रों में जमे अभियंताओं को पहाड़ चढ़ाया गया है। पहाड़ी जिलों से भी कई अभियंता मैदान में उतारे गए हैं। विद्युत परियोजना खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता राहुल जैन को विद्युत वितरण खंड बाजपुर भेजा गया है।

जैन की जगह विद्युत परीक्षण खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार लेंगे। विद्युत वितरण खंड बाजपुर से विजय कुमार को जसपुर विद्युत वितरण खंड का अधिशासी अभियंता बनाया है। अब तक वहां तैनात शैलेंद्र सिंह को ऊर्जा निगम मुख्यालय देहरादून भेज दिया है। निगम मुख्यालय से अधिशासी अभियंता मोहित डबराल को विद्युत परीक्षण खंड टिहरी गढ़वाल स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


नगरीय विद्युत वितरण खंड (दक्षिण) के अधिशासी अभियंता रवि कुमार राजौरा को इसी पद पर विद्युत वितरण खंड डोईवाला भेजा है। राजौरा का स्थान नगरीय विद्युत वितरण मंडल देहरादून के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी लेंगे। विद्युत द्वितीय कार्य खंड (परियोजना) के अधिशासी अभियंता युद्धवीर सिंह को विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) में तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह अगले आदेश तक अधिशासी अभियंता सीबीएससी गढ़वाल क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। अब तक ये दोनों कार्य देख रहे अधिशासी अभियंता अंकित जैन को युद्धवीर सिंह जगह की जगह स्थानांतरित किया है।

नगरीय विद्युत वितरण खंड (केंद्रीय) से प्रवेश कुमार को निगम मुख्यालय में अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) का जिम्मा दिया गया है। यह दायित्व देख रहे मुनीश चंद्र को नगरीय विद्युत वितरण खंड (केंद्रीय) में प्रवेश कुमार की जगह दी गई।

विद्युत वितरण खंड उत्तरकाशी के अधिशासी अभियंता पवन सिंह को इसी पद पर विद्युत वितरण खंड पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया है। वे विद्युत परीक्षण खंड पिथौरागढ़ के अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालेंगे।

अब तक ये दोनों प्रभार देख रहे राजेश कुमार विद्युत वितरण खंड चंपावत के अधिशासी अभियंता का दायित्व देखेंगे। विद्युत वितरण मंडल रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता और सिडकुल (रुद्रपुर) विद्युत वितरण उपखंड के उपखंड अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे बेगराज सिंह का स्थानांतरण विद्युत परीक्षण खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता पद पर हुआ है।

विद्युत वितरण खंड रानीखेत और विद्युत परियोजना खंड रानीखेत के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार को अधिशासी अभियंता (परियोजना) ग्रामीण विद्युतीकरण खंड हल्द्वानी का जिम्मा दिया गया है। विद्युत वितरण खंड बागेश्वर के अधिशासी अभियंता दीनदयाल पांगती अब विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता का दायित्व संभालेंगे।

विद्युत वितरण मंडल हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता और विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी के सहायक अभियंता का प्रभार देख रहे भाष्कर पांडे को विद्युत वितरण खंड बागेश्वर के अधिशासी अभियंता का जिम्मा सौंपा गया है। विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा से संजय कुमार को सीबीएससी कुमाऊं क्षेत्र, हल्द्वानी का अधिशासी अभियंता बनाया गया है।

विद्युत वितरण मंडल काशीपुर से संबद्ध कन्हैया जी. मिश्रा का स्थानांतरण अधिशासी अभियंता, विद्युत परीक्षण खंड अल्मोड़ा किया गया है। विद्युत परियोजना मंडल हल्द्वानी से संबद्ध अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड रानीखेत स्थानांतरित किया है।

वे अधिशासी अभियंता परियोजना विद्युत परियोजना खंड रानीखेत का भी दायित्व देखेंगे। विद्युत वितरण मंडल (ग्रामीण) से संबद्ध अधिशासी अभियंता प्रशांत पंत को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है।


कुछ ईई के खिलाफ काम में ढिलाई बरतने की शिकायत मिल रही थी। कुछ लंबे समय से मैदानी जिलों में जमे थे। तेज तर्रार और तकनीकी रूप से मजबूत ईई को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगे भी ढिलाई बरतने वालों को अहम जिम्मेदारी से हटाया जाएगा।
- एसएस यादव, प्रबंध निदेशक ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed