फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer in uttarakhand police

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, कौन गया कहां पढ़ें...

Thu, 02 Oct 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Oct 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
transfer in uttarakhand police

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार देर शाम आईपीएस अफसरों के बहुप्रतीक्षित तबादले कर दिए हैं। संजय गुंज्याल गढ़वाल व जीएस मर्तोलिया कुमाऊं रेंज के डीआईजी होंगे।

विज्ञापन


अल्मोड़ा व चम्पावत के कप्तान भी बदले
स्वीटी अग्रवाल हरिद्वार जनपद की पहली महिला कप्तान होंगी। नीलेश भरणे को एक बार फिर ऊधमसिंहनगर की कमान सौंपी गई है। अल्मोड़ा व चम्पावत के कप्तान भी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने फेरबदल में 11 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। डीआईजी पीएसी संजय गुंज्याल को दूसरी बार गढ़वाल रेंज का डीआईजी बनाया गया है। यहां तैनात अमित सिन्हा अब डीआईजी पीएसी होंगे। डीआईजी सीबीसीआईडी जीएस मर्तोलिया कुमाऊं रेंज के डीआईजी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं रेंज के डीआईजी अनंतराम चौहान को मर्तोलिया की जगह सीबीसीआईडी का डीआईजी बनाया गया है। रुद्रपुर 31वीं पीएसी वाहिनी में तैनात आईपीएस स्वीटी अग्रवाल को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। वह हरिद्वार जनपद की पहली महिला कप्तान होंगी।

सदानंद दाते को पीएचक्यू में पुलिस अधीक्षक
इससे पहले वह रुद्रप्रयाग में एसपी रही हैं। हरिद्वार के एसएसपी सदानंद दाते को पीएचक्यू में स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पीएचक्यू में दो साल से तैनात एसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो नीलेश भरणे को दूसरी बार ऊधमसिंहनगर का एसएसपी बनाकर भेजा है। यहां के लिए पीएचक्यू ने अनंत शंकर ताकवाले का नाम भेजा था। लेकिन मुख्यमंत्री ने भरणे का नाम फाइनल किया।

ऊधमसिंहनगर की एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल को रुद्रपुर में ही पीएसी 31वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। पहाड़ के दो जिलों के कप्तान भी बदल दिए गए हैं। अल्मोड़ा के एसपी अशोक भट्ट को पीएचक्यू में एसपी कार्मिक बनाया गया है।


चम्पावत के एसपी करण सिंह नगन्याल को अल्मोड़ा का नया कप्तान बनाकर भेजा है। इंटेलीजेंस देहरादून में तैनात दिलीप सिंह कुंवर चम्पावत के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed