{"_id":"1af43fd40278c7a2f0d67f6be0ea22f5","slug":"transfer-in-uttarakhand-health-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच CMO सहित 43 चिकित्सकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच CMO सहित 43 चिकित्सकों का तबादला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Sep 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद 43 चिकित्सकों के तबादल आदेश जारी कर दिया है। अपर निदेशक ग्रेड के 10 चिकित्सक, संयुक्त निदेशक ग्रेड के 12 चिकित्सक और 18 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के साथ 3 दंत शल्यकों का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
तबादला आदेशों में देहरादून सहित पांच जनपदों के सीएमओ बदले गए हैं। प्रमुख सचिव ओमप्रकाश ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किए। वरिष्ठ ग्रेड में चिकित्सकों को मैदान से पहाड़ भेजा गया है जबकि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ग्रेड में अधिकांश डाक्टरों को उन्हीं जनपदों में रखा गया है।
विज्ञापन
अपर निदेशक ग्रेड के तबादले
- प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी डा. सुरेश चंद्र पंत को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय हल्द्वानी।
- नेत्र सर्जन संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर डा. ललित मोहन सुंदियाल को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल उत्तरकाशी।
- आर्थो सर्जन दून चिकित्सालय डा. ज्ञानेंद्र सिंह रावत को महानिदेशालय।
- सीएमओ रुद्रप्रयाग डा. कलाधर शर्मा को एडी महानिदेशालय।
- एडी स्वास्थ्य सेवा डा. गोविंद सिंह रौथाण को एडी प्रशासन।
- प्रधानाचार्य संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र हल्द्वानी डा. कुसुम नरियाल को महानिदेशालय
- नेत्र सर्जन जिला अस्पताल अल्मोड़ा डा. देवेंद्र प्रताप दुर्गापाल को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल पौड़ी।
संयुक्त निदेशकों के तबादले
- सीएमओ देहरादून डा. गुरपाल सिंह को अधीक्षक मैकलारेन कुष्ठ चिकित्सालय देहरादून।
- देहरादून से डा. मीनू चौहान को मुख्य विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय हरिद्वार
- महानिदेशालय से जेडी डा. सुमन आर्य को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल चंपावत।
- महानिदेशालय से जेडी डा. सरोज नैथानी को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली।
- राजकीय चिकित्सालय अल्मोड़ा डा. तरुण कुमार टम्टा को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल।
- श्रीनगर से डा. मनोज बहुखंडी को नरेंद्र नगर संयुक्त चिकित्सालय।
- प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ऊधम सिंह नगर डा. राकेश सिन्हा को जेडी महानिदेशालय।
- अपर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डा. संजय शाह को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल।
- कोरोनेशन से डा. भारती राणा को कोरोनेशन में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
- जेडी मीनाक्षी उनियाल को संयुक्त निदेशक गढ़वाल मंड़ल पौड़ी।