फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer in forest department

लंबे इंतजार के बाद वन विभाग में हुए तबादले

Fri, 15 Aug 2014 11:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Aug 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
transfer in forest department

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड वन विभाग में अफसरों के तबादला आदेश जारी हो गए।

विज्ञापन


14 साल बाद हटाए गए राजेंद्र कुमार

श्रीकांत चंदोला को दोबारा निगम का एमडी बनाया गया है जबकि राजेंद्र कुमार को भूमि सर्वेक्षण निदेशालय से 14 साल बाद हटाया गया है।

आदेश में 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई को रिक्त पदों पर तैनाती मिली है तो कुछ दूसरी जगह ट्रांसफर किए गए हैं।

प्रमुख वन सचिव डा. रणवीर सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रमुख वन संरक्षक श्रीकांत चंदोला अब वन निगम के एमडी होंगे।

विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने चंदोला के एमडी रहते हुए जमीन की खरीद फरोख्त से संबंधित कुछ आरोप लगाए थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर उन्हें शासन में अटैच कर दिया गया था।

जांच में आरोप निराधार मिलने के बाद सरकार ने श्रीकांत को दोबारा एमडी की जिम्मेदारी दी है। दूसरी ओर, 14 साल से भूमि सर्वेक्षण निदेशालय में नोडल अधिकारी पद पर तैनात राजेंद्र कुमार को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


हाल ही में प्रमुख सचिव की ओर से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। एसटीएस लेप्बा को राजेंद्र की जगह भूमि सर्वेक्षण निदेशालय भेजा गया है। इसके अलावा एके दत्त अब प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में आने के बाद शासन में अटैच एसके दत्त को भी एके दत्त की जगह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बांस एवं रेशा विकास परिषद बनाया गया है।

नीना ग्रेवाल बनीं राजाजी पार्क निदेशक

राजाजी राष्ट्रीय पार्क के डायरेक्टर एसपी सुबुद्धि को हटाकर वन संरक्षक, भागीरथी वृत्त, मुनिकीरेती की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अब जलागम प्रबंध निदेशालय की अपर निदेशक रही नीना ग्रेवाल को राजाजी पार्क की डायरेक्टर बनाया गया है।

खाती बने मुख्य मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक

शासन ने एचआरडी विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक डीवीएस खाती को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन बनाया है। यह पद काफी समय से खाली था।

इनका भी तबादला
शासन ने मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में कार्यरत डा. धनजंय मोहन को एसके दत्त की जगह एंटी पोचिंग सेल का हेड बनाया है। अब वह मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव प्रशासन, संरक्षण एवं अप्रसूचना नैनीताल/देहरादून की जिम्मेदारी निभाएंगे।

रंजना काला को मुख्य वन संरक्षक, प्रशासन, मुनीष मलिक को मुख्य वन संरक्षक एचआरडी, राजीव बरतरी को मुख्य वन संरक्षक प्रचार एवं प्रसार व इको टूरिज्म, केएस सामंत को निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी, नागेंद्र विक्रम सिंह को मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ, भुवन चंद्र को वन संरक्षक शिवालिक वृत्त, एसवी शर्मा को वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त, बी कमखो खई गांगटे को क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम, एसएस रसाईली को निदेशक, नंदादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर भेजा गया है।


मीनाक्षी जोशी को वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन, टीआर बीजूलाल को उप निदेशक गोविंद पशु विहार, पंकज कुमार को कार्ययोजना अधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर, डा. चंद्रशेखर सनवाल को उप वन संरक्षक हल्द्वानी और नीतू लक्ष्मी को प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षक वन प्रभाग, रानीखेत पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed