फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer in education department

शिक्षकों ने तबादले के लिए दिए 'मास्टर-पीस' तर्क

Sat, 30 Aug 2014 02:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Aug 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
transfer in education department

उत्तराखंड शासन ने भले ही अब तक तबादला नियमावली में संशोधन नहीं किया है। मगर शिक्षा निदेशालय में बदली के लिए अध्यापकों ने अपने-अपने तर्क तैयार कर लिए हैं।

विज्ञापन


ट्रांसफर आवेदनों में कुछ शिक्षिकाओं ने खुद पर जान माल का खतरा बताया है तो कुछ का कहना है कि वे अपने सास ससुर की सेवा करना चाहती हैं।

निदेशालय में भेजे आवेदनों में कुछ शिक्षिकाओं ने कहा कि उन्हें क्षेत्र में जान माल का खतरा है। उन्हें लगातार धमकियां मिल रहीं है। ऐसे में कहीं और तबादला किया जाए। इसी तरह कुछ परिवार की देखभाल के लिए दून आना चाहती हैं।

विज्ञापन

सास-ससुर की सेवा के लिए मांगा ट्रांसफर

transfer in education department

टिहरी में तैनात एक शिक्षिका दून सिर्फ इसलिए बदली चाहती हैं, ताकि वे सास-ससुर की सेवा कर सकें। पौड़ी की दो शिक्षिकाओं के मुताबिक कार्यस्थल पर उन्हें अराजक तत्वों से खतरा है। धमकियां दी जा रही हैं। वहीं,  ऊधमसिंह नगर की एक शिक्षिका ने पति से खुद और बेटियों के लिए खतरा बताया है।

बगैर आवेदन हो रहे थे तबादले
प्रदेश में हाल में जूनियर और बेसिक के जिन 159 शिक्षकों के तबादला आदेश किए गए थे, इनमें 12 ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन तक नहीं किया था। बगैर आवेदन इन शिक्षकों के आदेश जारी कर दिए गए थे।

इस स्तर पर है तबादला प्रक्रिया
तबादला नियमावली संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार है। शिक्षक संगठनों के साथ बैठक के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे आगामी कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिल सकती है।

15 हजार शिक्षकों ने किया है आवेदन

transfer in education department

शिक्षा निदेशालय से शासन को जूनियर और बेसिक के करीब पांच सौ और प्रदेश प्रदेश में इस संवर्ग के शिक्षकों के करीब 15 हजार शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन कर रखा है।

ब्लड शुगर है, तबादला कर दो
तबादलों के लिए पुरुष शिक्षकों ने भी अपने तर्क रखे हैं। कुछ का कहना है कि उन्हें ब्लड शुगर है, ऐसे में अनुकूल परिवेश वाले क्षेत्र में ट्रांसफर किया जाए। अधिकतर शिक्षकों ने बीमारी वजह बताई है तो कुछ ने परिस्थितियों को विपरीत माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed