{"_id":"0482b570a2b71004861b1acace5993f9","slug":"transfer-in-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन में कई अफसर हुए इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन में कई अफसर हुए इधर से उधर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को दो आईएएस व तीन पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। देहरादून में तैनात आईएएस रंजना को हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर थीं तैनात
रंजना अभी तक देहरादून में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थी। अपर सचिव कार्मिक रमेश चंद लोहनी ने बताया कि हरिद्वार में सीडीओ के पद पर तैनात विष्णु सिंह धानिक को परिवहन निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के महाप्रबंधक के पद पर तैनात हंसादत्त पाण्डेय को गढ़वाल मंडल का संभागीय खाद्य नियंत्रक व अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल बनाया गया है।
गढ़वाल के संभागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर तैनात आईएएस अतुल कुमार गुप्ता को शासन में अपर सचिव पुनर्गठन के पद पर तैनात किया है।
इसके अलावा अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल विजय चंद कौशल को भी शासन में अपर सचिव सामान्य प्रशासन के पद पर नियुक्त किया है।