{"_id":"b67e3f8dcc127298d090769ec1c3098e","slug":"transfar-of-ips-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरशाही के तबादलों में दिखी खटास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरशाही के तबादलों में दिखी खटास
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Nov 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शासन में हुए संक्षिप्त फेरबदल की व्यापक पृष्ठभूमि पिछले दिनों से ही तैयार हो रही थीं। सिंचाई, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को बदल दिया गया। अब पूरा हेल्थ सेक्टर प्रमुख सचिव ओमप्रकाश को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मंत्री व प्रमुख सचिव के बीच एकराय नहीं
हेल्थ सेक्टर की जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव ओमप्रकाश को दी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री अपने विभागीय प्रमुख सचिव एस रामास्वामी से संतुष्ट नहीं थे। हड़ताल समेत कई मसलों पर मंत्री व प्रमुख सचिव के बीच एकराय नहीं दिखी। अंतत: सीएम ने एस रामास्वामी से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष एवं आयुष शिक्षा लेकर ओमप्रकाश को दे दिया।
विज्ञापन
पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन
शेष विभाग उनके पास यथावत रहेंगे। सिंचाई विभाग में भी मंत्री व प्रमुख सचिव के बीच कुछ खटास दिखाई दे रही थी। इसलिए सीएम ने मंत्री की बात मानी लेकिन एक बड़े अफसर द्वारा सुझाए गए नाम प्रभारी सचिव अजय प्रद्योत को सिंचाई विभाग दे दिया। प्रद्योत रक्षा एवं लेखा सर्विस के पहले अफसर है जो कि शासन में कई महकमों के मुखिया है।
लघु सिंचाई विनोद फोनिया को दिया। हालांकि इस विभाग में मंत्री व प्रमुख सचिव के बीच मतभेद जैसी चर्चा नहीं सुनी लेकिन लघु सिंचाई विनोद फोनिया देने से मंत्री प्रीतम सिंह के सभी विभाग एक ही सचिव के पास आ गए हैं।
दो कप्तान समेत कई आईपीएस बदले
देहरादून शासन ने दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ ही की आईपीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। पिछले डीजीपी की रिपोर्ट पर यूएसनगर से हटाए गए अनंत शंकर ताकवाले को भी एडजस्ट करते हुए बागेश्वर का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही
विजिलेंस सेक्टर देहरादून के एसपी अनंत शंकर ताकवाले अब बागेश्वर के नए कप्तान होंगे। ताकवाले इससे पहले ऊधमसिंहनगर के कप्तान रह चुके हैं। पिछले डीजीपी सत्यव्रत की रिपोर्ट पर शासन ने उन्हें हटा दिया था। उन्हें बागेश्वर जैसे छोटे जिले का कप्तान बनने के लिए भी एक बड़ी सिफारिश का प्रयोग किया गया।
बागेश्वर में तैनात निवेदिता कुकरेती को एसपी पीएचक्यू बनाया गया है। पीएचक्यू में तैनात बीपी सिंह को एसपी विजिलेंस देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है। हल्द्वानी विजिलेंस के एसपी अशोक कुमार भट्ट को अल्मोड़ा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और अल्मोड़ा के कप्तान सुनील कुमार मीणा को हल्द्वानी विजिलेंस में भेजा गया है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---