फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains-UP-Bihar-full

Dehradun News: यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल, बसों में स्थिति सामान्य

Mon, 06 Mar 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Trains-UP-Bihar-full
होली के पर्व पर दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। देहरादून से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। उप्र, बिहार, और पूर्वांचल जाने वाले लोगों को आसपास के स्टेशनों हरिद्वार, रुड़की से भी टिकट ही नहीं मिल पा रहे हैं। हालात यह हैं कि अप्रैल तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

सर्वाधिक वेटिंग दून एक्सप्रेस में चल रही है। उपासना एक्सप्रेस में भी वेटिंग का आंकड़ा 200 के पार है। देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस में वेटिंग ढाई सौ के पार और योगनगरी ऋषिकेश अहमदाबाद एक्सप्रेस में भी यही हाल है। सभी ट्रेनें पैक होकर चल रही हैं। देहरादून से सीधे टिकट नहीं मिल पाने पर लोग टैक्सी या अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, बसों में हालात अभी सामान्य नजर आ रहे हैं। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि बसों के 20 फीसदी अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, इस बार यात्री होली के करीब आने का इंतजार नहीं कर रहे, सामान्य तौर पर यात्री होली से पहले ही गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। इससे बसों में यात्रियों की भीड़ नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed