फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training on the technical inspection of vehicles following accidents was provided.

Dehradun News: दुर्घटना के बाद वाहनों की तकनीकी जांच का प्रशिक्षण दिया

Fri, 10 Jul 2026 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Training on the technical inspection of vehicles following accidents was provided.
देहरादून। परिवहन आयुक्त कार्यालय में परिवहन उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिवहन विभाग के सहायक निदेशक नरेश संगल और जेपीआरआई के सुमित ढुल ने प्रशिक्षुओं को सड़क सुरक्षा और क्रैश इनवेस्टीगेशन का प्रशिक्षण दिया। सड़क सुरक्षा के वर्तमान परिदृश्य, मोटरयान चालन विनियमन 2017 के प्रावधानों, पीएम-राहत योजना, गुड समेरिटन योजना, हिट एंड रन प्रकरणों, दुर्घटना राहत निधि के संबंध में जानकारी दी। साथ ही दुर्घटना के बाद वाहनों की तकनीकी जांच के संबंध में प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों के मुताबिक, परिवहन विभाग के अंतर्गत बाइक स्क्वाड का गठन 2022-23 में किया गया था। 2023-24 से वर्ष 2025-26 तक दलों ने 2.44 लाख से ज्यादा वाहनों के चालान किए और 9.12 करोड़ का शुल्क वसूला है। इस मौके पर अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा, दिनेश चंद पठोई, शैलेश तिवारी, सुनील शर्मा, डॉ. अनीता चमोला, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed