फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training on holistic education and education campaign

Dehradun News: समग्र शिक्षा, शिक्षा अभियान पर हुआ प्रशिक्षण

Thu, 14 Dec 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Training on holistic education and education campaign
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सामुदायिक सहभागिता के तहत एसएमसी और एसएमडीसी के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर का दूसरा चरण मंगलवार को पूरा हुआ। इस दौरान सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर, रायपुर के शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन




प्रशिक्षण कार्य डायट प्राचार्य राकेश चंद्र जुगरान के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान समग्र शिक्षा, शिक्षा अभियान, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मुख्य प्रावधान बाल अधिकार, बाल संरक्षण, सामाजिक संपरीक्षा के महत्व, एसएमसी, एसएमडीसी के गठन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्वच्छता व बाल स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन, बालिका शिक्षा कार्यक्रम की महत्ता, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, समावेशी शिक्षा, विद्यालय विकास योजना पर बात हुई।
विज्ञापन




प्राचार्य राकेश जुगरान ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम चल रहे हैं। समुदाय को इनकी जानकारी होनी चाहिए। स्कूलों में भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हम अपने कर्तव्य, सुंदर व्यक्तित्व के साथ सुंदर समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। इस दौरान अरुण थपलियाल, सतेंद्र रावत, अंजली भट्ट और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed