{"_id":"58eb085d4f1c1bf8335b8a4c","slug":"trainee-doctor-slap-senior-doctor-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पूरी होने से पहले जाने से रोका तो ट्रेनी ने सीनियर डॉक्टर में मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पूरी होने से पहले जाने से रोका तो ट्रेनी ने सीनियर डॉक्टर में मारा थप्पड़
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 10 Apr 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के जिला अस्पताल में बीएएमएस की प्रशिक्षु डाक्टर ने अस्पताल के सीनियर डाक्टर को थप्पड़ मार दिया और उन्हें मारने के लिए चप्पल भी निकाल ली। बीएएमएस की एक छात्रा जिला अस्पताल में प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन
रविवार को उसकी ड्यूटी रात आठ बजे तक इमरजेंसी में लगी हुई थी। प्रशिक्षु डाक्टर ने शाम को करीब पौने सात बजे इमरजेंसी में मौजूद महिला फार्मासिस्ट से अपने घर जाने को कहा, लेकिन फार्मासिस्ट ने आठ बजे तक ड्यूटी करने को कहा। इस पर दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
वहीं मरीजों को देखने के लिए राउंड पर पहुंचे डा. एके पालीवाल ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। फार्मासिस्ट तो शांत हो गई, लेकिन प्रशिक्षु ने डाक्टर एके पालीवाल के साथ तू-तड़ाक से बात करनी शुरू कर दी। सीनियर डाक्टर को उसने शिकायत करने पर देख लेने तक और संगीन आरोपों में फंसाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
प्रशिक्षु इस पर भी नहीं रुकी और डाक्टर को थप्पड़ रसीद दिए। डाक्टर संभल पाता इतने में प्रशिक्षु ने चप्पल निकाल ली। शोर सुनकर अस्पताल का अन्य स्टाफ भी इकट्ठा हो गया। अपने को घिरते देख प्रशिक्षु अस्पताल से चली गई।
वहीं किसी स्टाफ ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी और कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी मौके पर पहुंचे। सूचना पर अस्पताल की सीएमएस डा. आरती ढौंढियाल के साथ अन्य डाक्टर भी पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
इमरजेंसी में शोर होने पर मै मौके पर पहुंचा था। दोनों लोगों के बीच हो रहे विवाद होने पर मैने समझाने का प्रयास किया तो प्रशिक्षु ने मेरे ऊपर हाथ छोड़ दिया। आरोपी महिला होने के नाते मै चुप रहा।
- डॉ. एके पालीवाल
प्रशिक्षु बीएएमएस डाक्टर पहले भी अस्पताल में अभद्रता कर चुकी है। पहले भी चेतावनी दी गई थी। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज निकवाई जा रही है। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
- डॉ. आरती ढौंढियाल, सीएमएस जिला अस्पताल