फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train will reach 92 km away from Kedarnath Rudraprayag Dhari Devi Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: केदारनाथ से 92 किमी दूर तक पहुंच जाएगी रेल, तुंगनाथ जाने वालों को होगी सहूलियत

Wed, 31 Jul 2024 12:49 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनय बहुगुणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

रुद्रप्रयाग जिले में दो स्टेशन तिलणी-सुमेरपुर से बनेंगे। इससे केदारनाथ-तुंगनाथ जाने वालों को सहूलियत होगी।
 

विज्ञापन
Train will reach 92 km away from Kedarnath Rudraprayag Dhari Devi Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धारी देवी से लगभग 20 किमी रेलवे ट्रैक से दूरी तय कर यात्री रुद्रप्रयाग जिले में प्रवेश कर जाएंगे। रुद्रप्रयाग जिले में दो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिसमें तिलणी-सुमेरपुर और घोलतीर शामिल हैं। धारी देवी से नरकोटा में 24 मीटर के पुल से गुजरकर रेल यहां पहुंचेगी।

विज्ञापन

 
इस स्टेशन पर दो प्लेटफार्म होंगे। इस पूरे ट्रैक पर अधिकांश रेल सुरंग से होकर गुजरेगी और करीब 30 से अधिक गांवों इससे जुड़ जाएंगे। इस स्टेशन से केदारनाथ की दूरी करीब 92 किमी रह जाएगी। रुद्रप्रयाग, पंच प्रयागों में से एक है और अलकनंदा नदी के पांच संगम में से एक हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ तक पहुंच आसान हो जाएगी
यहां कार्तिक स्वामी मंदिर भी है जिसके दर्शनों के लिए दूरस्थ क्षेत्रों से भक्त पहुंचते हैं। केदारनाथ चारधाम यात्रा का वह धाम यहां हर साल दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। ऋषिकेश से यात्री केदारनाथ पहुंचने के लिए सड़क के रास्ते वाहन से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कई बार हाईवे बंद होने पर फंस जाते हैं। मगर ट्रेन से यात्रियों के सामने यह दिक्कत नहीं आएगी और आरामदायक यात्रा के साथ केदारनाथ तक पहुंच आसान हो जाएगी। इसके साथ ही चोपता और तुंगनाथ जाने वालों को भी सहूलियत होगी। रेल परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग जिले में (खांकरा, नरकोटा, रैंतोली, सुमेरपुर और घोलतीर) में पांच सुरंग का निर्माण हो रहा है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress:  केदारनाथ यात्रा के बहाने दिग्गजों के बीच दूरियां बनीं नजदीकियां, सामने आई ये तस्वीर

इसके तहत रैंतोली-सुमेरपुर सुरंग को आरपार करने के लिए काम जोरों पर  चल रहा है। ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग तक पहुंचने में करीब दो घंटे में पहुंच जाएंगे जबकि अभी सड़क से होते हुए वाहन से साढ़े तीन घंटे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed