फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the pretext of Kedarnath pratishtha Yatra distances between the Congress big leaders became closer

Uttarakhand Congress: केदारनाथ यात्रा के बहाने दिग्गजों के बीच दूरियां बनीं नजदीकियां, सामने आई ये तस्वीर

Wed, 31 Jul 2024 10:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा रुद्रप्रयाग से आगे बढ़ी। यात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हरीश रावत, हरक सिंह रावत, रंजीत, आर्य, प्रीतम ने साथ बैठकर जलपान किया।

विज्ञापन
On the pretext of Kedarnath pratishtha Yatra distances between the Congress big leaders became closer
कांग्रेस के सभी दिग्गज एक साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा के बहाने दिग्गज नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। रुद्रप्रयाग पहुंची यात्रा में शामिल पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, रंजीत रावत ने साथ बैठक कर जलपान किया। केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा आज 31 जुलाई को चंद्रपुरी (अगस्तमुनि) से शुरू होकर कुंड होते हुवे शाम तक गुप्तकाशी पहुंचेगी। पद यात्रा की कुल दूरी 26 किमी रहेगी।

विज्ञापन

हरीश और हरक सिंह प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे पर सियासी पलटवार कर सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा रुद्रप्रयाग से आगे बढ़ गई है। इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश दिया है।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में यात्रा के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह, वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने एक साथ बैठक कर जलपान किया। इस दौरान हरीश और हरक के बीच नजदीकियां दिखी। आगामी केदारनाथ उपचुनाव को लेकर पार्टी नेता यात्रा में एकजुट दिख रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं में भी जोश बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्टेशन के भवनों पर झलकेगी उत्तराखंड की स्थापत्य कला, कुछ डिजाइन किए जा चुके हैं तैयार

युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास आज होंगे शामिल

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास बुधवार को यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यात्रा में आने के लिए कई राष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण भेजा है, लेकिन अभी तक बड़े नेताओं का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed