{"_id":"c08cdf76d1ae46a571b0864110034296","slug":"train-timing-change-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी देहरादून में बदल गई ट्रेनों की टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी देहरादून में बदल गई ट्रेनों की टाइमिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने देहरादून से संचालित मसूरी एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों के आवागमन के समय में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
नया टाइम टेबल एक अक्तूबर से लागू किया जाएगा। इसके अलावा कोच्चुवेली एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर भी बदल दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से ट्रेनों के आवागमन का नया टाइम टेबल मिल गया है।
कुछ ट्रेनों के संचालन में 40 मिनट तक का अंतर हुआ है। इसके अलावा कोच्चुवेली से दून के लिए रवाना होते वक्त कोच्चुवेली एक्सप्रेस का नंबर 12287 से बदलकर 22659 कर दिया गया है। दून से जाते समय कोच्चुवेली एक्सप्रेस का नंबर 12288 के बजाय 22660 रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दून से अमृतसर के बीच चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस में 24 अक्तूबर से नॉन एसी प्रथम श्रेणी का एक कोच हटा दिया जाएगा। नॉन एसी प्रथम श्रेणी कोच की जगह लाहौरी एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी कोच जुड़ेगा। इस तरह अब लाहौरी एक्सप्रेस में दो थर्ड एसी कोच रहेंगे।
विज्ञापन
नया टाइम टेबल
दून आने वाली ट्रेन
ट्रेन का नाम - ट्रेन नंबर - पहले पहुंचती थी - अब आएगी
मसूरी एक्सप्रेस - 14041 - सुबह 8:10 बजे - सुबह 8:20 बजे
उज्जैनी एक्सप्रेस - 14309 - शाम 7:05 बजे - शाम 7:40 बजे
इंदौरी एक्सप्रेस - 14317 - शाम 7:05 बजे - शाम 7:40 बजे
ओखा एक्सप्रेस - 19565- शाम 7:05 बजे - शाम 7:40 बजे
सहारनपुर (डीएलएस) एक्स. - 54341 - शाम 8:15 बजे - शाम 8:20 बजे
दून से रवाना होने वाली ट्रेनें
ट्रेन का नाम - ट्रेन नंबर - पहले जाती थी - अब जाएगी
सहारनपुर (डीएलएस) एक्स. - 54341 - सुबह 8:20 बजे - सुबह 7: 40 बजे
लाहौरी एक्सप्रेस - 14631 - शाम - 7: 40 बजे - शाम 7:00 बजे
- उज्जैनी रविवार और सोमवार को, इंदौरी गुरुवार और शुक्रवार को, ओखा एक्सप्रेस शनिवार को ही दून आती है।
- कोच्चुवेली एक्सप्रेस हफ्ते में एक ही दिन रविवार को दून पहुंचती है और सोमवार को यहां से रवाना होती है।