{"_id":"cef55cb0cb433267bbd93a832cbd0755","slug":"train-time-table-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेंशन प्लीज! तीन ट्रेनों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेंशन प्लीज! तीन ट्रेनों का समय बदला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Aug 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
रेल विभाग द्वारा ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के कारण दून से संचालित तीन ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। मरम्मत कार्य के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से लक्सर जंक्शन के बीच ट्रैक पर 104 ट्रैफिक ब्लॉक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये ट्रेनें होंगी लेट
रविवार को दून स्टेशन से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर रवाना होने वाली ओखा एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा 40 मिनट देरी से जाएगी।
इसी तरह, मंगलवार को दून से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर चलने वाली उज्जैन एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा 40 मिनट देरी से रवाना होगी जबकि अमृतसर-दून के बीच चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस अमृतसर से आते वक्त रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को लक्सर या अन्य किसी जगह ढाई घंटे खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
इससे निर्धारित समय सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दून पहुंचने वाली लाहौरी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से आएगी।
मरम्मत होने तक ट्रैफिक ब्लॉक
स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि मरम्मत कार्य चलने तक ट्रैक पर ट्रैफिक ब्लॉक दिए जाएंगे। इसके बाद ही दून से संचालित तीनों ट्रेनों का आवागमन अपने निर्धारित समय पर हो पाएगा।
विज्ञापन