{"_id":"595ef98417a0fe8fc70bbcc2b6c88f33","slug":"train-stopped-in-jungle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने उड़ाया रेलवे फाटक, जंगल में अटकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने उड़ाया रेलवे फाटक, जंगल में अटकी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 May 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलगाम ट्रक ने रेलवे फाटक को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सड़क पर जाम लगा रहा, वहीं लाहौरी एक्सप्रेस को कांसरो के जंगल में रोके रखना पड़ा। गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए तरसते रहे। आधे घंटे बाद फाटक ठीक किया गया। इसके बाद ग्रीन सिग्नल मिलने पर ही ट्रेन दून स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
अमृतसर से आने वाली लाहौरी एक्सप्रेस सुबह दस बजकर 15 मिनट पर दून पहुंचती है। शनिवार को लाहौरी एक्सप्रेस कांसरो से कुछ आगे देहरादून की ओर निकल चुकी थी। सुबह करीब पौने दस बजे हरिद्वार रोड स्थित मोहकमपुर फाटक पर गैंगमैन फाटक बंद कर रहे थे।
विज्ञापन
गैंगमैन की सूचना पर रोकी ट्रेन
इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रहे एक ट्रक ने फाटक को टक्कर मार दी। फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। गैंगमैन ने तुरंत रेल अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद लाहौरी एक्सप्रेस को कांसरो के जंगल में रुकवा लिया गया। देहरादून से दस बजकर पंद्रह मिनट पर रवाना होने वाली बांद्रा एक्सप्रेस को भी स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
ट्रक कब्जे में
उधर, फाटक क्षतिग्रस्त होने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। रेलकर्मियों द्वारा फाटक को ठीक करने के बाद लाहौरी एक्सप्रेस को दून आने के लिए हरी झंडी दिखाई गई।
लाहौरी एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से दून पहुंची। बांद्रा एक्सप्रेस को आधा घंटे की देरी से दून से रवाना किया गया। इस दौरान हरिद्वार हाईवे पर भी लंबा जाम लगा रहा।